Hapur News: पिलखुवा को मिली सौगात, 6.30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: नगर के विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने नगर में लगभग 6.30 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद नगरवासियों में खुशी का माहौल है और इसे पिलखुवा के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पालिकाध्यक्ष विभु बंसल लगातार प्रयासरत थे। उनके द्वारा शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर विचार करने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी। नगर के लोगों का कहना है कि लंबे समय से पिलखुवा में एक आधुनिक सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है。 यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.