हापुड़, अक्टूबर 10 -- पितृ अमावस्या पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Hapur News: पितृ अमावस्या पर तीर्थनगरी ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और गढ़ के कच्चे घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य किया। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस समेत दिल्ली से लखनऊ जाने वाले वाहन फंसे रहे। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। पितृ अमावस्या के अवसर पर शनिवार सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ब्रजघाट और पुष्पावती पूठ...