Hapur News: पिता जेल में, मां छोड़ कर चली गई दो बच्चे, सोते रहें आसमान के नीचे
हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शुक्रवार रात एक मां अपने दो मासूम बच्चों को फुटपाथ पर छोड़कर चली गई। देर रात सड़क किनारे रोते हुए बच्चों को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बच्चों को संभालने का प्रयास किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आस पास में मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों बच्चे काफी देर तक अपनी मां का इंतजार करते रहे। आसपास के लोगों ने महिला की तलाश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी मिली है कि बच्चों का पिता एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है, जिससे परिवार पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों बच्चों को सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.