हापुड़, नवम्बर 3 -- पिता की डांट के बाद घर से गईं बेटियां Hapur News: थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर दो बेटियों ने घर छोड़ दिया। संदिग्ध हालात में उनके घर से गायब होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनको तलाश किया, लेकिन दोनों का पता नहीं लग सका। परेशान पिता ने थाना हाफिजपुर में तहरीर देकर बेटियों को तलाशने की गुहार लगाई। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी और 18 वर्षीय बेटी 30 अक्टूबर को घर पर थीं। किसी बात को लेकर उन्होंने दोनों बेटियों को डांट दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों शाम करीब चार बजे बिना किसी को बताए घर से चली गईं। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता ह...