Hapur News: पिकअप और ई-रिक्शा की हुई भिड़ंत, छात्रा गंभीर रूप से हुई घायल
हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड फ्लाइओवर के पास ई-रिक्शा और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में छात्रा को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरपुर भटियाना निवासी विपेंद्र सिंह ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री रिद्धि चौधरी 24 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे ई-रिक्शा में सवार होकर हापुड़ की तरफ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा मेरठ रोड फ्लाइओवर से नीचे उतरा, तभी पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। आरोप है कि पिकअप को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.