Hapur News: पांच स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग प्रकरणों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने अचपलगढ़ी, खैरपुर देहपा रोड और चंडी मंदिर-खैरपुर मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार सीताराम सैनी, इलियास और आबिद द्वारा खैरपुर देहपा रोड पर करीब चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई प्लाटिंग को हटाया गया। वहीं हरपाल व अनीस की करीब 3800 वर्ग मीटर, नरेश, मुकेश व शहजाद की 12 हजार वर्ग मीटर तथा रिंकू सैनी की चार हजार वर्ग मीटर में विकसित की गई प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाल्मीकि चौक-जटपुरा मार्ग पर पंकज सैनी, जगमोहन, आबिद और राशिद द्वारा करीब 12 हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.