हापुड़, जुलाई 4 -- Hapur News: ब्रजघाट स्थित गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के बहाव में तेजी आई है। जलस्तर में प्रतिदिन करीब 10 से 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे नदी का रुख और अधिक प्रबल हो गया है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 196.50 से बढ़कर 197.04 सेमी पहुंच गया है। जिसके बाद जलस्तर बढ़ने का सीधा असर ब्रजघाट के अस्थाई घाटों पर देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 10698 क्यूसेक पानी, गंगा का जलस्तर बढ़ाअस्थाई घाटों की स्थिति गंगा किनारे बनाए गए कई अस्थाई घाट तेज बहाव के चलते जलमग्न हो गए हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभ...