Hapur News: पशु चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह के सात शातिर सदस्य गिरफ्तार
हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने अंर्तजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना समेत सात शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच भैंस और दो भैंस के बच्चों, चार चाकू, एक तमंचा, कारतूस, वारदातों में प्रयुक्त एक छोटा हाथी और पिकअप गाड़ी बरामद की है। गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनपद में पशु चोरी की वारदातें हो रही थी। इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में लगाया था। तीन घटनाएं हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में, एक घटना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र और एक पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। उन्होंने बताया कि हापु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.