Hapur News: परतापुर चुंगी पर मयूरी चालक पर धारदार हथियार से हमला
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के परतापुर चुंगी पर मंगलवार को एक मयूरी चालक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल चालक ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार, वह परतापुर चुंगी के पास मौजूद था, तभी कुछ युवक उसके पास आए और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल चालक ने उपचार कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.