हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित परचून के खोखे का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पीडि़त दुकान स्वामी को सुबह दुकान पर जाने के बाद मामले की जानकारी हो सकी। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह गांव के निकट हाईवे किनारे परचून की खोखा करते है। रोजमर्रा के भांति रात को भी खोखा बंद कर घर चले गए। सुबह को जब वह खोखा खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि उनके खोखे का ताला टूटा हुआ था। पीडि़त ने बताया कि चोर उसकी दुकान से हजारों की नकदी समेत सामान चोरी कर ले गए है। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...