Hapur News: पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
हापुड़, अगस्त 27 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने और विरोध करने पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति का एक महिला से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी उसको हुई तो वह दंग रह गई। उसने पति को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इसको लेकर उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि अब उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.