Hapur News: पति ने पत्नी के प्रेमी की गर्दन काटी
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के पास देखकर आपा खो दिया। व्यक्ति ने प्रेमी के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी का गांव निवासी युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी उसको लगी तो उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया। लेकिन उसकी पत्नी अपनी आदत से बाज नहीं है। बताया गया है कि दो दिन पूर्व उसने पत्नी को युवक से बात करते हुए पकड़ लिया। उसने युवक से ऐसा करने से मना किया तो युवक गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान पति ने पत्नी के प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.