Hapur News: पति ने तकिये से मुंह दबाकर किया हत्या का प्रयास
हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी एक महिला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि उसके पति ने शराब के नशे में चूर होकर बेरहमी से मारपीट कर दी। शोर सुनकर अपनी मां को बचाने आए बच्चों के साथ भी पिता ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी पति ने पत्नी के मुंह पर तकिया रखकर उसकी जान लेने का भी प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता वहां से बचकर मायके पहुंची।पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला का बयान बैंक कॉलोनी निवासी पारुल चंदेल ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह जनपद मेरठ निवासी फूलबाग कॉलोनी निवासी अक्षय सिंह के साथ 9 फरवरी 2019 को हुआ था। उसके पति कुछ सालों से अत्याधिक शराब का सेवन करने लगे हैं। शराब पीने के बाद उनका व्यवहार हिंसक हो जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.