Hapur News: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: पति की दीर्घायु की कामना के साथ सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखा। धरा पर इन सजी सुहागिनों को देख मानों आसमां का चांद भी निकलने में सकुचा रहा था। हालांकि जब वह निकला तो उल्लास और उमंग फूट पड़ा, व्रत रखने वाली महिलाएं आह्लादित हो गईं। चलनी की ओट से चांद के बाद पति के दीदार का नजारा देखते ही बनता था। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया गया। सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद देखने के बाद व्रत तोड़ा। इसके पूर्व डूबते सूर्य की पूजा और आरती की गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पति की लंबी आयु को सुहागिन महिलाएं आज रखेंगी करवा चौथ व्रत करीब आठ बजे व्रतियों ने चांद को चलनी से देखकर अपने पति के हाथों जल ग्रहण किया। इससे पूर्व महिलाओं ने घरों में पूरे दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.