Hapur News: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में तहसील चौपला पर स्थित मोहल्ला सराय चांदखां में पतंग उड़ाते समय एक 11 वर्षीय बालक अचानक से संतुलन बिगड़ने के कारण मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में परिजन नगर के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। रविवार को बालक के शव को नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सराय चांद खां निवासी शेरू का 11 वर्षीय पुत्र अरमान शनिवार शाम को घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच अचानक अरमान का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के गिरते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन के साथ बच्चे को तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.