Hapur News: पड़ोसी युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी पड़ोस में स्थित दुकान से सामान लेने के लिए गई थी।वहां उसके साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने उस युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.