Hapur News: पड़ोसी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर बेटी को कमरे ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्ष की बेटी दो दिन पूर्व पड़ोसी के घर पर किसी काम से गई थी। वहां पर पड़ोसी अकेला था और उसके दिमाग में बदनियति आ गई। उसके बाद आरोपी उसकी बेटी को जबरन अपने मकान के कमरे में लेकर पहुंच गया। वहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी द्वारा विरोध करने पर शोर मचाया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.