हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर में पटाखे मांगने की जिद करने पर परिजनों के मना करने से नाराज 15 वर्षीय किशोर घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। किशोर के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा यश 8 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एक सप्ताह से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज यह भी पढ़ें- Kausambi News: फटकार पर किशोर घर छोड़कर भागा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...