हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: रविवार को पंजाबी सभा समिति द्वारा पंजाबी कॉलोनी स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभीन्न प्रकार के प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस दौरान मचीरा, बोटल पाल, डबल चांदनी, गुडल देसी, चंपा, हमेलिया, तुलसा आदि के पौधे लगाए गए।सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण को और अधिक सशक्त करने के लिए पौधारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन और इस धरती पर अस्तित्व के लिए सबसे जरूरी है। तथा पेड़-पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है साथ ही प्रदूषण पर भी इसका नियंत्रण रहता है। इस मौके पर डॉ मनमोहन कक्कड़, डॉ अशोक ग्रोवर, वेद प्रकाश अरोड़ा ,अशोक सोढ़ी, डॉ अनूप सिंह, सरदार सरजीत सिंह चावला, संजय सेठी, यशपाल तनेजा, राजेश...