हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: नगर के पक्का बाग स्थित श्रीपंचायती गोशाला की प्रबंध समिति के मंत्री व कोषाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों पदाधिकारियों ने एक साथ स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा सौंपा, ऐसे में गोशाला के सदस्यों में यह चर्चा का विषय बना रहा। उधर गोशाला के पूर्व अध्यक्ष को समिति ने मंत्री मनोनित किया है। नगर के पक्का बाग स्थित श्रीपंचायती गोशाला की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मंत्री सचिन व कोषाध्य संजीव कृष्ण निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। लेकिन मंत्री सचिन व कोषाध्यक्ष संजीव कृष्ण ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को अपनी इस्तीफा भेज दिया, जिसे अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया। गोशाला का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए समिति ने गोशाला के पूर्व अध्यक्ष मनोज तेल वालों को मंत्री ...