हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी शिव इलेक्ट्रानिक की दुकान करता है। बताया गया है कि दो दिन पूर्व वह दुकान से नगर के जैन गली मोहल्ले में पंखा लगाने के लिए गया था। वहां से काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकों काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: बाजार गई युवती संदिग्ध दशा में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...