Hapur News: न्यायाधीश ने अभियुक्त को सुनाई सजा
हापुड़, नवम्बर 25 -- Hapur News: एडीजे/एफटीसी द्वितीय गैंगस्टर एक्ट न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए दो वर्ष आठ माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये से अर्थदंड से दंड़ित किया है। जनपद मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अहमदपुरी निवासी सुमित गैंग बनाकर चोरी की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। उसके आपराधिक क्रियाकलापों के चलते थाना बाबूगढ़ पुलिस में उसके खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विवेचक ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी कर 27 नवंबर 2024 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद अभियोजन विभाग और पुलिस की मानीटरिंग सेल ने लगातार प्रभावी पैरवी की।मंगलवार को एडीजे/एफटीसी द्वितीय गैंगस्टर एक्ट न्यायालय ने सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी सुमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.