Hapur News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पिता की मौत के बाद उनके स्थान पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नेनपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के बाद उसने उनके स्थान पर कालेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर आवेदन किया। इसके लिए कालेज के एक अधिकारी ने उनसे दो लाख रूपये का खर्चा बताया। पीड़ित ने इसको लेकर रुपये एकत्र करने के बाद उनको दिए। लेकिन आज तक उसकी नौकरी नहीं लग पाई है। पीड़ित ने आरोपी पर धोखाधड़ी कर रकम ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित के शिकायत पत्र पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.