हापुड़, सितम्बर 29 -- Hapur News: विद्युत विभाग में वर्ष-1995 से 2004 के बीच किसानों के निजी नलकूप के जमा बिलों में घोटाला किया गया था। तब से आज तक किसानों पर लाखों रुपये का बकाया दर्शाया जा रहा है। किसानों को लाखों रुपये से बकाया से मुक्ति दिलाने के लिए 15 सितंबर से 30 सितंबर तक समाधान योजना की शुरूआत की गई थी, लेकिन तकनीकि खामी होने के कारण पंजीकरण कराने के बाद भी उपभोक्ताओं के रिक्वेस्ट अपलोड नहीं हो सकीं, ऐसे में अब एख अक्तूबर से पुन: पोर्टल खोला जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सकें। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ओटीएस-2026 की समय सीमा बढ़ीसमस्या का विस्तार विद्युत विभाग में वर्ष-1995 से 2004 के बीच किसानों के निजी नलकूप के जमा बिलों में घोटाला किया गया था। इससे करीब 14 हजार 500 किसान प्रभावित हुए थे। दो साल पहले भी किसानों के लिए प...