Hapur News: नाविक ने लगाया हमला करने का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: नगर के मीरा रेती मोहल्ला निवासी नाविक ने दो लोगों पर गाली गलौज करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी राम किशोर ने बताया कि वह ब्रजघाट में नाव चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। रोजमर्रा के भांति दो दिन पूर्व वह नाव में सवारियों को बैठा रहा था। तभी उसके ही मोहल्ले के रहने वाले दो लोगों वहां पहुंचे और नाव में सवारियों को बैठने से मना करने लगे। उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.