हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पहाड़ों पर हो रही बारिश के गाद गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके बाद से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी अलर्ट मोड़ पर आ गए है। पुलिस अधिकारियों ने नाव संचालन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं कि अब बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को नाव में बैठाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस के माध्यम से नाव चालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ और झाकियों की ऊंचाई तय, हरिद्वार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; 30 जुलाई से यात्रा उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नाव में यात्रियों की संख्या उसकी निर्धारित क्षमता के अ...