Hapur News: नाले में समाई कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के परतापुर मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। गांव की तरफ जा रहे गौरव की गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे बने नाले में जा पहुंची। खतरा भांपकर चालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे वह सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार नाले में फंसने के कारण उसे निकालना मुश्किल हो गया था। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की सहायता से काफी प्रयास के बाद गाड़ी को बाहर निकाला। हादसे में चालक को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है।कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने वाहन चालकों से अपील की कि वे गति पर नियंत्रण रखें और सड़क पर पूरी सतर्कता बरतें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Orai News: जालौन-उरई रोड पर गाय आने से हादसा, दो गाड़ियों में भिड़ंत के बाद खेत में पलटा डंपर
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.