हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम गोंदी में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने और विरोध करने पर जबरन तेजाब पिलाने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले के अन्य तीन फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम गोंदी निवासी राशिद ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि कुछ समय से गांव के ही कादिर और नाजिम उसकी बहन का दूध की डेयरी पर आते जाते समय पीछा कर छेड़खानी करते थे। 29 जून को उसने इसकी जानकारी पीड़ित को दी। पीड़ित ने आरोपी सलीम से इसकी शिकायत की। यह भी पढ़ें- ताजिया मेले में नाबालिग से छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया आरोप है कि इससे बौखलाए आरोपी कादिर, नाजिम, अपने साथी अब्दुल्ला और सलीम के साथ उसके घर में पहुंचे। आरोपियो...