Hapur News: नहर में कूदे युवक का नहीं लगा कोई सुराग
हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: क्षेत्र के मेरठ मार्ग पर स्थित मध्य गंग में कूदे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पीएसी की टीम ने उसको नहर में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। बता दें कि शनिवार को क्षेत्र के गांव दौताई निवासी एक युवक गांव के निकट स्थित मेरठ मार्ग वाली मध्य गंग नहर पुल पर पहुंचा और वहां से नहर में कूद गया। उसको करीब छह से अधिक गोताखोरों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को पुलिस ने पीएसी को मौके पर बुलाया, जहां दूसरे दिन भी शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवक को नहर में तलाश कराया जा रहा है। उसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.