Hapur News: नशा मुक्ति अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: राजकीय महाविद्यालय सलारपुर में शनिवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानज् के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और चित्रों के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गुडिय़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की नेहा कश्यप द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की नाणी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नशा समाज की गंभीर समस्या है। शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.