Hapur News: नलकूपों से मोटर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक ही रात में दस नलकूपों से मोटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी धनवीर शास्त्री ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह को किसान अपने अपने खेतों पर पहुंचे तो दस किसानों ने देखा कि नलकूपों के ताले टूटे पड़े हैं। नलकूपों के अंदर से चोर केबल, स्टार्टर, झटका मशीन की बैटरी, चार्जर और कटआउट समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पहले भी नलकूपों पर चोरी हो चुकी है।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.