Hapur News: नलकूपों में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नलकूपों से चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य आए दिन किसी न किसी इलाके में वारदात को अंजाम दे रहा है। ग्राम मुदाफरा के जंगल में तीन दिन पहले आधा दर्जन नलकूपों हुई में चोरी के मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मुदाफरा निवासी बिजेंद्र शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। 23 सितंबर की रात को उसके नलकूप से पोल तकर चोर बिजली का केबिल चोरी कर ले गए। इसके अलावा पांच से छह नलकूपों से भी चोर सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़कर वारदात का पर्दाफाश करने की मांग की है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।-----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.