हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम कांठीखेड़ा में मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने पांच नलकूपों पर धावा बोलकर ताला तोड़ दिया। चोरी वहां से स्टार्टर और केबिल चोर कर लिया। इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की रात को ग्राम काठीखेड़ा निवासी अनिल, शिवकुमार, ओमप्रकाश, रणवीर,मोहित के नलकूपों पर मोटर और स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने धावा बोल दिया। चोरों ने नलकूपों का ताला तोड़कर वहां से केबिल और स्टार्ट चोरी कर लिए। गुरुवार की सुबह को ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हो सकी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: फुगाना में चोरों का तांडव, नलकूपों को बना रहे निशाना आसपास में काफी जानकारी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभा...