हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: देव नंदिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुचेसर स्याना रोड हापुड़ में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों (शैक्षणिक सत्र 2026-27) के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि प्रो.सर्वेश टंडन विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि प्रो.अंशु टंडन विभागाध्यक्ष, ईएनटी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज नोएडा ने शुभारंभ संयुक्त रुप से किया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सर्वेश टंडन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नर्सिंग को मानवता की निःस्वार्थ सेवा का पवित्र माध्यम बताया। चेयरमैन डॉ.श्याम कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल कुशल स्वास्थ्यकर्मी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील एवं जिम्मेदा...