Hapur News: नर्सरी के मासूम को दो घंटे धूप में खड़ा करने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के स्कूल में नर्सरी के तीन वर्षीय बच्चे को कक्षा में गंदगी करने पर दो घंटे तक धूप में खड़ा रखने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने डीएम और बेसिक शिक्षा विभाग को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। बीएसए दीपा भाटी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि उनका बेटा नर्सरी में पढ़ता है। बुधवार को कक्षा के दौरान बच्चे से अनजाने में गंदगी कर दी। आरोप है कि इसके बाद अध्यापिका और प्रधानाचार्य ने बच्चे को सजा के रूप में करीब दो घंटे तक धूप में खड़ा रखा। इस दौरान बच्चा रोता रहा। घटना के बाद से वह स्कूल जाने से डर रहा है। पिता ने इसे बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.