Hapur News: नगर में बैंड-बाजों के साथ निकली कलश यात्रा
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: नगर के गोल मार्केट स्थित पंडित छज्जूमल की धर्मशाला में पांच से 12 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के पहले दिन नगर में धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिन स्थानों से कलश यात्रा निकली, वहां भक्तों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चंडी रोड से होते हुए मेरठ गेट पुलिस चौकी से गोल मार्केट होते हुए छज्जूमल की धर्मशाला पर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बैंड-बाजों और जय श्री कृष्ण, राधे-राधे के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। इसके बाद वृंदावन से पधारे व्यास पीठ श्रीदामा किंकर जी महाराज ने विराजमान होकर कथा का अमृतपान कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.