हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर में बना पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में स्वयंसेवक व्यायाम करते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी यहां भ्रमण के लिए पहुंचते हैं। काफी समय पहले पार्क में ट्यूबवेल लगाने के लिए पूरे पार्क को उजाड़ दिया गया था। ट्यूबवेल और उसके कमरे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी पार्क को दोबारा व्यवस्थित नहीं कराया गया। पार्क में नियमित सफाई भी नहीं होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आरएसएस के नगर संघचालक दिनेश कुमार, नगर कार्यवाह संदीप बेनीवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा से मिलकर पार्क को दुरुस्त कराने का आग्रह किया था। संघ के पूर्व जिलासंघचालक बिजेंद्र कुम...