Hapur News: नगर पालिका जल्द चलाएगी विशेष सफाई अभियान
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पिलखुवा। नगर पालिका परिषद जल्द ही शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू करेगी। अभियान के तहत नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जाएगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका लगातार प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.