Hapur News: नए शैक्षिक सत्र में 514 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के कराए दाखिले
हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में 514 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के दाखिले कराये गए हैं। सरकारी स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाये जा रहे हैं। एडमिशन होने के बाद उक्त बच्चों को विभिन्न सुविधाएं मिल रही हैं। जिले के परिषदीय सरकारी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ एक अप्रैल को हुआ था। नए सत्र के शुभारंभ के साथ बेसिक शिक्षा विभाग का आउट ऑफ स्कूल बच्चों को तलाश करने का अभियान भी शुरू हुआ था। उक्त अभियान में स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक अपने अपने संबंधित क्षेत्रों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को खोज रहे हैं। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को खोजकर उनके दाखिले स्कूलों में कराये गए हैं। नए शैक्षिक सत्र में अब तक जिले में 514 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के दाखिले कराये गए हैं। बच्चों को खोजने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.