Hapur News: धौलाना सीएचसी परिसर में बारिश के बाद जलभराव, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर मरीज
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: मंगलवार को हुई बारिश के बाद धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अस्पताल परिसर में पानी जमा होने के कारण इलाज के लिए आ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।व्यवस्थाओं की खुली पोल जलभराव के कारण मरीजों को घुटने भर गंदे पानी से होकर अस्पताल में प्रवेश करना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।बीमारी फैलने का डर स्थानीय निवासियों का कहना है कि परिसर में पानी की उचित निकासी न होने से थोड़ी देर की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। लोगों ने चिंता जताई है कि इलाज कराने आए मरीज कहीं इस गंदे पानी और गंदगी के कारण खुद बीमार न पड़ जाएं।नालियां चोक होने से बढ़ी दिक्कत सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रोहित मनोहर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.