हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: धौलाना क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में फैक्ट्री में मौजूद तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग आने का कारण धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेस-3 में मोहम्मद शकील की सुखदेव स्टील नाम से फैक्ट्री है, यहां फोम के गद्दे बनाए जाते हैं। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। ज्वलनशील सामान और फोम होने के कारण आग तेजी से फैलने लगीं। इससे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया।

घा...