हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: कस्बे में युवा रामलीला मंच के तत्वावधान में सोमवार रात को श्रीगणेश और विधि-विधान के साथ श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। पैठ के चबूतरे पर आयोजित रामलीला के तहत यह बारात मुख्य मार्गों और गलियों से होकर गुजरी। बारात का मुख्य अतिथि सपा नेता प्रताप सिंह चौहान और अन्य पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर व संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया।​इस दौरान बारात को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी और युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। बारात के भ्रमण के बाद श्रीराम और उनके भाइयों के विवाह का भव्य मंचन किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह हमें उत्तम जीवन संस्कार अपनाने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: धनुष टूटते ही क्रोधित हो गए परशुराम ...