हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: हापुड़ जनपद में पिछले 36 घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश अब रिहायशी इलाकों के लिए आफत बनने लगी है। भारी बारिश के चलते धौलाना कस्बे में एक कच्चे मकान की छत की दो कड़ियां अचानक टूटकर गिर गईं। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कमरे के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा धौलाना के रहने वाले कासिम के मकान में हुआ। पिछले 36 घंटों से जारी बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत पूरी तरह से कमजोर हो चुकी थी। गुरुवार देर रात को अचानक एक जोरदार आवाज के साथ छत की दो कड़ियां टूट गईं, जिससे मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। भारी आवाज सुनकर आस-पास के पड़ोसी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए कासिम...