Hapur News: धौलाना-मसूरी मार्ग पर गिरे बिजली के खंभे, टला बड़ा हादसा तेज हवा-बारिश से मार्ग बाधित, पुलिस ने जेसीबी से हटवाए खंभे
हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: धौलाना क्षेत्र में निर्माणाधीन धौलाना-मसूरी रोड पर शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ा मौसम आफत बन गया। तेज हवा और जोरदार बारिश के कारण सड़क किनारे लगे बिजली के कई खंभे उखड़कर मुख्य मार्ग पर गिर गए। खंभों के साथ बिजली के हाईटेंशन तार भी सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई वाहन या राहगीर इनकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना का प्रभाव सड़क पर लगा लंबा जाम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े खंभे एक-एक कर रास्ते पर आ गिरे। रास्ता पूरी तरह बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे बारिश में फंसे चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने जेसीबी से हटवाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.