हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: धौलाना तहसील परिसर से अचानक गायब हुई एक मोपेड को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। वाहन सुरक्षित मिलने पर वाहन स्वामी ने राहत की सांस ली और थाने पहुंचकर पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, महावीर नाथ पुत्र नोरग नाथ अपने किसी व्यक्तिगत कार्य से धौलाना तहसील आए हुए थे। उन्होंने अपनी मोपेड (विक्की) को तहसील परिसर में खड़ा किया था। जब वह अपना काम निपटाकर वापस लौटे, तो वाहन को गायब पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोपेड का सुराग नहीं लगा, तो परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल थाना धौलाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की सक्रियता सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ...