हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कल्पना सिंह चौहान ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक विकास परिषद हापुड़ के प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से अधिकारियों के समक्ष तीन मुख्य मामले रखे गए। ​पूर्व सैनिक हरिओम शर्मा की नाल (जल निकासी) से जुड़ी समस्या। ​चंद्र सिंह की खतौनी में नाम शुद्धीकरण का मामला। ​योगेंद्र सिंह के राजस्व अभिलेखों में अंश संशोधन से संबंधित शिकायत पर मौके पर ही दिए कार्रवाई के आदेश दे दिए। एसडीएम कल्पना सिंह चौहान ने शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए दो समस्याओं का तत्काल निस्तारण करा दिया। वहीं,...