हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हापुड़ जनपद के विकास को एक नई उड़ान मिलने जा रही है। क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों को बेहतर खेल सुविधाएं और स्वास्थ्य लाभ देने के लिए शासन स्तर पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी गई है। इसके तहत धौलाना विकास खंड के ग्राम धौलाना में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस बड़ी उपलब्धि पर धौलाना के ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया है।

प्रोजेक्ट्स की मंजूरी जिला प्रशासन से प्राप्त आधिकारिक पत्र के अनुसार, शासन के निर्देश पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले दो मुख्य प्रस्तावों को जिला स्तरीय समिति से मंजूरी के बाद आगे बढ़ा दिया गया है। धौलाना विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ...