हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: धौलाना। धौलाना क्षेत्र में पंचपीर के पास सड़क पर दौड़ रहे दो सांडों की चपेट में आने से अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में गुलावठी के रहने वाले शिवा को गंभीर चोटें आईं हैं।शिवा अपनी बाइक से पिलखवा जा रहा था, तभी सड़क पर आपस में आगे-पीछे दौड़ रहे दो सांडों की चपेट में आकर दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है, जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, आवारा पशुओं से बढ़ रहा खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार, धौलाना और आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क पर घूम रहे इन पशुओं के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ह...