हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककराना के जंगल में एक बम्बे (पानी के नाले) में करीब 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 4:12 बजे ग्राम धौलाना निवासी मोंटी पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी कि ककराना के जंगल में पानी के बम्बे में एक अज्ञात शव बहता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: अज्ञात युवक का शव रजवाहे के पानी में तैरता मिलता सूचना मिलते ही धौलाना थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ​शुरुआती जांच में सामने आया कि यह शव पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम जादोप...