हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: ​धौलाना क्षेत्र स्थित मसूरी नहर में शुक्रवार (21 अगस्त) को एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। मृतक के हाथ पर विशिष्ट पहचान चिन्ह (टैटू व नाम) मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पीआरवी-112 को सूचना मिली थी कि मसूरी नहर में एक युवक का शव बह रहा है। सूचना मिलते ही देहरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला。

शव की पहचान मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही ...